Bagpat News: शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई, सात वाहन सीज
बागपत, नवम्बर 25 -- Bagpat News: बागपत। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दसवें दिन बुधवार को परिवहन विभाग ने शराब पीकर वाहन चलाने और ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल सात वाहनों को सीज किया गया, जबकि प्रवर्तन कार्रवाई में 1.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिलाधिकारी दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी विपिन कुमार ने अभियान चलाया। इसमें शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए चार वाहनों को सीज किया गया। वहीं, निर्धारित क्षमता से अधिक भार लेकर चलने वाले तीन ओवरलोड वाहनों को भी सीज किया गया। इस तरह दोनों अभियानों में कुल सात वाहनों को सीज किया गया और 1.70 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: अवैध पार्किंग और ड्रंक एंड ड्राइव पर कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.