बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: बागपत शहर के दिल्ली रोड स्थित सीएनजी पंप पर मंगलवार की रात दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि मारपीट में दोनों ओर के चार लोग घायल हुए है, लेकिन अभी तक पुलिस को किसी भी पक्ष ने घटना की सूचना नहीं दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के लोग दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर स्थिति सीएनजी पंप से कुछ दूर बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। यह भी पढ़ें- वायरल वीडियो : शराब ठेके के बाहर दो गुटों में लाठी-डंडे चले देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते हुए सीएनजी पंप तक पहुंच गए। पंप ...