Bagpat News: व्यापारियों ने खुद शुरू कराया सड़क की मरम्मत का काम
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे की बाजार में मस्जिद के पीछे स्थित गली की जर्जर सड़क से दुकानदार और राहगीर परेशान बने हुए हैं। लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क की मरम्मत को लेकर टटीरी नगर पंचायत में शिकायत भी की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। नगर पंचायत की ओर से कार्रवाई नहीं होने पर बाजार के व्यापारियों ने आपसी सहयोग से सड़क की मरम्मत कराने का जिम्मा उठाया। व्यापारियों ने स्वयं मिलकर सड़क को ठीक कराने का काम शुरू कराया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी न हो और हादसों का खतरा कम हो सके। व्यापारियों ने बताया कि सड़क काफी समय से जर्जर हालत में है। बारिश के दौरान यहां जलभराव और फिसलन के कारण परेशानी और बढ़ जाती है। उन्होंने नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.