बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। राज्य कर (जीएसटी) विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को बागपत शहर के किराना व्यापारियों के साथ सेक्टरवार व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारियों को जीएसटी की विधिक व्यवस्थाओं, विभागीय योजनाओं व व्यापार में आने वाली समस्याओं व उनके समाधान को लेकर मंथन किया गया। सहायक आयुक्त रणंजय यादव ने जीएसटी रिटर्न समय पर दाखिल करने, कंपोजिशन स्कीम, मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना तथा जीएसटी पंजीकरण के लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 40 लाख रुपये तक वार्षिक टर्नओवर वाले स्थानीय व्यापारियों के लिए जीएसटी पंजीकरण अनिवार्य नहीं है, जबकि अंतरराज्यीय व्यापार करने वालों के लिए पंजीकरण आवश्यक है। कार्यक्रम में जीएसटी 2.0 के प्रावधानों, हर घर तिरंगा अभियान तथा प्रतिबंधित चाइनीज मांझे के दुष्प्रभ...