बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बिनौली। बिनौली क्षेत्र के चंदायन गांव के शिव मंदिर में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न हुआ। इस दौरान दुर्गा माता, मां काली, भैरो देव और शिवलिंग सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। सुबह के समय पंडित ऋषि के निर्देशन में विधि-विधान से प्राण प्रतिष्ठा की रस्में पूरी की गईं। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की। महोत्सव से पहले गांव में महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की धुन पर सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए चल रहे थे। ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आय...