बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में दीपावली के उपलक्ष में मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी अनीता अग्रवाल ने सरला जैन और जितेंद्र जैन के साथ फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मेलों से भारतीय संस्कृति पल्लवित होती है। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने छात्राओं की रचनात्मकता की सराहना की। मेले में छात्राओं ने सैंडविच, दही बड़े, गोलगप्पे, फल चाट, ढोकला और भेलपुरी के स्टॉल लगाए। थाल सज्जा में काजल प्रथम, वंशिका द्वितीय और सोनिया-सोफिया तृतीय रहीं। वंदनवार में पायल प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और सरस्वती तृतीय रहीं। कलश सज्जा में भावना प्रथम और वंशिका द्वितीय रहीं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: साहिबगंज महाविद्यालय में दीपावली व छठ पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित दीप सज्जा मे...