बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बड़ौत। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री केपी मलिक ने मंगलवार को अपना जन्मदिन सादगी और आत्मीयता के साथ मनाया। उन्होंने वृद्धाश्रम पहुंचकर निराश्रितजनों के बीच समय बिताया और उनका आशीर्वाद लिया। राज्यमंत्री केपी मलिक ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। बुजुर्गों के बीच समय बिताते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि उनके बीच रहकर स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सबसे अनमोल उपहार है। उन्होंने कहा कि उनका संकल्प है कि जीवन का हर क्षण जनसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद और निराश्रित लोगों की सेवा करना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान को लेकर मखदु...