Bagpat News: वीर नारियों से राखी बंधवाकर लायंस क्लब ने किया सम्मान
बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। शुक्रवार को लायंस क्लब के सदस्यों ने गांव सरूरपुर कला में रक्षाबंधन के पावन पर्व मनाया। शहीद सेनानियों की वीर नारियों से राखी बंधवाकर उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के चेयरमैन सुधीर कुमार ने कहा कि वीर नारियों का साहस और त्याग समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। क्लब सदस्यों ने उन्हें उपहार भेंट कर हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने का संकल्प लिया। जगवती देवी, ओमवीरी देवी, ब्रह्मकोर देवी, जसवंती देवी, ओंकारी देवी, सुनीता देवी और सतवीरी देवी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह धामा, सचिव विजयपाल यादव, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, राजपाल शर्मा, मास्टर रामनिवास, नीरज नैन, महबूब खान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: रोटरी संगम ने पुलिसकर्मियों के साथ मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.