बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बड़ौत। अजितनाथ सभागार में आचार्य आर्जव सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजित आठ दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन विश्व शांति महायज्ञ के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से हुआ। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विधान में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पात्रों का मांगलिक यंत्र भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं, शाम को पूर्व प्राचार्य वकील चंद जैन सहित पांच दीक्षार्थियों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद सकल जैन समाज ने आचार्य श्री के सान्निध्य में दीक्षार्थियों की गोद भराई की। विधान के अंतिम दिन प्रात:काल जिनाभिषेक, सौधर्म इंद्र राजेश जैन द्वारा शांतिधारा और पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। यह भी पढ़ें- Bagpat News: श्रद्धालुओं ने की सिद्ध परमेष्ठी की आराधना श्रीपाल इंद्र और मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य...