Bagpat News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर हुई सेमिनार
बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को दिगंबर जैन कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के प्रति जागरूक किया गया। कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर शिंजिता अग्रवाल ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी जरूरी है। तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन बेहतर जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं। मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज राणा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के विचारों, भावनाओं, व्यवहार और जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े भ्रम और संकोच को दूर करने पर भी जोर दिया। यह भी पढ़ें- Gaya News: मानसिक समस्याओं पर चुप्पी तोड़ने और साम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.