Bagpat News: विश्वकर्मा पूजा में सुख-समृद्धि की कामना
बागपत, सितम्बर 17 -- Bagpat News: बागपत। बागपत में औद्योगिक क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यालय पर बागपत इंडस्ट्रियल वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की गई। औद्योगिक क्षेत्र की उन्नति, व्यापार में प्रगति व सभी की सुख-समृद्धि की कामना की गई। पूजा के उपरांत आयोजित भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प व तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है। औद्योगिक क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: विश्वकर्मा जयंती पर वैदिक यज्ञ और भंडारे का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.