Bagpat News: विवाहिता को जहर देकर की जान लेने की कोशिश, पति ने दिया तीन तलाक
बागपत, अक्टूबर 4 -- Bagpat News: बागपत। दहेज में कार नहीं मिली तो ससुराल वालों ने विवाहिता की जिंदगी को नरक बना दिया। दहेज में बुलेट बाइक, नगदी व अन्य सामान देने के बावजूद ससुराल वाले लगातार कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता पर अत्याचार की हदें पार कर दीं। पीड़िता को जहर देकर मारने की कोशिश की और जब वह जान बचाकर अपने मायके आ गई, तो वहां भी आरोपियों ने हमला बोल दिया। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ते का अंत कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह अक्टूबर 2024 में मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार बड़ौत क्षेत्र के गांव कोताना निवासी युवक से हुआ था। शादी के समय पीड़िता के परिजनों ने हैसियत के अनुसार बुलेट बाइक, 51 हजार रुपये नगद और घर-गृहस्थी का पूरा सामान दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.