Bagpat News: विधायकों ने 38 विकास कार्यों के लिए 3.66 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे
बागपत, अक्टूबर 8 -- Bagpat News: बागपत। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से जिले में विकास कार्यों को लेकर दो विधायकों ने 38 प्रस्ताव भेजे हैं। छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने 23 कार्यों के लिए 2.49 करोड़ रुपये, जबकि बागपत विधायक योगेश धामा के 15 कार्यों के लिए 1.17 करोड़ रुपये विकास कार्य कराए जाएंगे। यानि दोनों विधायकों के प्रस्तावित कार्यों की कुल करीब 3.67 करोड़ रुपये से जिले में विकास होगा है। डॉ. अजय कुमार के प्रस्तावों में सीसी रोड, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, यात्री शेड, पेयजल व्यवस्था और सामुदायिक भवन से जुड़े कार्य शामिल हैं। चिरचिटा में दो सीसी रोड के लिए 25.50 लाख रुपये, बासौली में सीसी रोड के लिए 15 लाख, बामनौली में खड़ंजे के लिए 18 लाख और किशनपुर में सामुदायिक भवन में कमरा व बरामदा बनाने के लिए 18 लाख रुपये प्रस्तावित हैं। जिवाना गुलियान-रंछाड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.