Bagpat News: विजिलेंस टीम ने छापेमारी कर बिजली चोरी पकडी
बागपत, जुलाई 2 -- Bagpat News: बुधवार सुबह विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने अमीनगर सराय कस्बे में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब पांच लोगों को कथित रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। विजिलेंस टीम के अनुसार, जांच में कई घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। कुछ मकानों में एयर कंडीशनर (एसी) भी चलते पाए गए। अचानक हुई छापेमारी से कस्बे में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।। विद्युत विभाग के अवर अभियंता विवेक आनंद ने बताया कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Ara News: कमरियांव और तीयर में बिजली चोरी में 1.14 लाख का जुर्माना यह भी पढ़ें- बिजली चोरी रोकने विजिलेंस की छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.