Bagpat News: विजिलेंस टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, बिना कार्रवाई लौटे अधिकारी
बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: दाहा। निरपुड़ा गांव में मंगलवार को बड़े बकायेदारों के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को ग्रामीणों के विरोध के चलते वापस लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए दो अक्टूबर को निरपुड़ा बिजलीघर पर पंचायत करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों बताया कि गांव में हुई पूर्व की पंचायत में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने गांव के बीच से होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों ने चेतावनी दी थी कि जब तक हाईटेंशन लाइन नहीं हटाई जाएगी, तब तक विभाग के किसी अधिकारी को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। मंगलवार को विजिलेंस टीम में एसडीओ चतुर्थ मुकेश कुमार के नेतृत्व में गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्र हो गए।
ग्रामीणों का विरोध बिजेंद्र र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.