Bagpat News: वाहनों की टक्कर में किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बागपत, अगस्त 15 -- Bagpat News: बड़ौत। ओढापुर-शबगा मार्ग पर शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार किसान की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ओढापुर निवासी अमित त्यागी उम्र 32 वर्ष खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से खेती की दवाई लेने जा रहे थे। बताया गया कि ओढापुर-शबगा मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन से उनकी बाइक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर में अमित गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए बड़ौत सीएचसी पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अमित की करीब दो वर्ष पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.