Bagpat News: वायरल ठीक होने में ले रहा चार से छह दिन का समय
बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बागपत। बदलते मौसम के बीच वायरल बुखार तेजी के साथ लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। आलम यह है कि जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और निजी अस्पतालों तक में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। जिनमें अधिकांश मरीज, सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल से पीड़ित मिल रहे है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते लोगों की सेहत बिगड़ने लगी है। कभी तेज धूप निकलने की वजह से लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है, तो कभी बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आ रही है। एकाएक मौसम गर्म होने के साथ ही वायरल संक्रमण बढ़ रहा है। लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, त्वचा रोग व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के पर्चा पंजीकरण काउंटर, दवा काउंटर से लेकर ओपीडी में चिकित्सकों के कक्ष के बाहर सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी-लंबी कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.