बागपत, जुलाई 26 -- Bagpat News: बड़ौत। नगर की पट्टी चौधरान क्षेत्र निवासी एक महिला के पुत्र पर सरिया और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। नगर की पट्टी चौधरान निवासी फरीदा पत्नी इरफान ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपने पुत्र मोइन के साथ घर से बाहर जा रही थीं। आरोप है कि रास्ते में राखा, अक्की और औवेश ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मोइन पर सरिया व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में मोइन के चेहरे और जबड़े पर गंभीर चोटें आईं तथा उसका जबड़ा टूट गया। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना के बाद से आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार म...