Bagpat News: लोन की सेटलमेंट करने आये युवकों ने महिला को पीटा
बागपत, सितम्बर 17 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी में लोन का सेटलमेंट करने आये चार युवकों ने महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की। महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीडिता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। बालैनी निवासी महिला ने बताया कि उसके पति ने एक प्राइवेट कंपनी से लोन लिया था, जिसका कुछ पैसा रुका हुआ है। आरोप है कि कंपनी ने पेनल्टी लगाकर उसको डबल कर दिया। मंगलवार की शाम कार में सवार होकर चार युवक उसके घर पर आये और लोन की सेटलमेंट की बात करने लगे। महिला ने कहा कि वह अपने पति को बुला ले, तो आरोपी युवकों ने महिला के साथ अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। यह भी पढ़ें- Hardoi News: लोनार में पानी निकासी के विवाद में परिवार से मारपीट महिला द्वारा शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित महिला ने घटना की तहरीर थाने पर दी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.