बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बड़ौत। अजितनाथ सभागार में आचार्य आर्जव सागर महाराज के सान्निध्य में चल रहे षोडशकारण महापर्व के अंतर्गत लोककल्याण विधान में प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को आचार्य आर्जव सागर ने श्रद्धालुओं को अभीक्ष्ण संवेग भावना का मर्म समझाते हुए आत्मकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। लोक कल्याण महामंडल विधान में सौधर्म इंद्र का सौभाग्य सचिन जैन एवं ऋषभ जैन को तथा चक्रवर्ती बनने का सौभाग्य शैलेश जैन को प्राप्त हुआ। ब्रह्मचारी गौरव भैया एवं संघस्थ ऋषिका दीदी के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने भजनों के बीच संगीतमय लोककल्याण विधान की पूजन की। यह भी पढ़ें- Bagpat News: दूसरों की पीड़ा में संवेदना ही सच्चे धर्म की पहचान: आचार्य आर्जवसागर सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल पर 27 अर्घ सम...