बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बड़ौत। लोक कल्याण महामंडल विधान के दूसरे दिन आचार्य आर्जवसागर महाराज के सानिध्य में जैन श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ विनय सम्पन्नता भावना की पूजा-अर्चना की। माडले पर विधि विधान के साथ 21 अघ्र्य समर्पित किए गए। विधान में सौधर्म इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य राजेश जैन, संगीता जैन और भारती जैन को प्राप्त हुआ। ब्रह्मचारी गौरव भैया एवं ऋषिका दीदी के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की अष्टद्रव्य से विधि-विधानपूर्वक पूजा की। सौधर्म इंद्र द्वारा मंडल पर 21 अघ्र्य समर्पित किए गए। विधान के दौरान भजनों ने श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।मैंने प्रभुजी के चरण पखारे भजन को विशेष रूप से सराहा गया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: श्री नमोकार महामंत्र के अखंड पाठ का आयोजन पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवा...