Bagpat News: लोक कल्याण महामंडल विधान का भावपूर्ण समापन
बागपत, सितम्बर 7 -- Bagpat News: बड़ौत। श्रीअजितनाथ दिगंबर जैन प्राचीन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में अजितनाथ सभागार में आयोजित आठ दिवसीय लोक कल्याण महामंडल विधान का रविवार को श्रद्धा और भक्ति के बीच भावपूर्ण समापन हुआ। 30 अगस्त से छह सितंबर तक चले आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने जिनेंद्र प्रभु की आराधना कर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया। विधान आर्जव सागर महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में हुआ। रविवार को सौधर्म इंद्र बनने का सौभाग्य अंकुर जैन को प्राप्त हुआ। ब्रह्मचारी गौरव भैया और ऋषिका दीदी के निर्देशन में आठ दिनों तक अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, अघ्र्य समर्पण और मंगल प्रवचन की अविरल धारा बहती रही। इस दौरान दर्शन विशुद्धि, अर्हद्भक्ति, आचार्यभक्ति, बहुश्रुतभक्ति, मार्ग प्रभावना और प्रवचन वात्सल्य आदि भावनाओं के अघ्र्य श्रद्धापूर्वक समर्पित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.