Bagpat News: लेखाधिकारी का मकान खंगालने वाला चोर गिरफ्तार
बागपत, नवम्बर 20 -- Bagpat News: विकास भवन में तैनात लेखाधिकारी के सरकारी आवास को खंगालने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सोने की चेन और हजारों रुपये की नकदी बरामद की। विकास भवन में लेखाधिकारी के पद पर तैनात राजीव कुमार सैनी खंड विकास कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। तीन दिन पहले वे किसी काम से छुट्टी पर गए हुए थे। उनके आवास पर ताला लगा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने मकान को निशाना बनाया था। चोर मकान से लाखों रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तभी मुकदमा दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि शुक्रवार को मकान में चोरी करने वाले चोर जुनैद निवासी मोहल्ला गायत्रीपुरम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चोरी किया गया सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.