Bagpat News: लेखपालों ने छोड़ा ग्रुप, आय-जाति के आवेदनों पर नहीं लगी रिपोर्ट
बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर के लेखपालों द्वारा प्रशासनिक व्हाट्सग्रुप छोड़ने से शनिवार को तीसरे दिन भी आवेदनों पर ऑनलाइन रिपोर्ट नहीं लगीं। रिपोर्ट न लगने से तमाम लोग तहसीलों में परेशान नजर आए। इससे आय, जाति, निवास सहित अन्य प्रमाण पत्रों समेत अन्य कार्यो के एक हजार से अधिक आवेदन अटक गए हैं। अगर लेखपालों का विरोध लंबा चलता है, तो लंबित आवेदनों की संख्या और बढ़ जाएगी। लेखपालों ने 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की चेतावनी दी है। लेखपालों के ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार से आवेदनों के अलावा राजस्व संबंधी ऑनलाइन कार्य भी रुक गए हैं। इससे आय, जाति, निवास, हैसियत, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्रेशन, विरासत रिपोर्ट, खसरा सत्यापन, खतौनी में संशोधन, अंश निर्धारण सहित तमाम योजना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.