Bagpat News: लूट के तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बड़ौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साइकिल सवार एक व्यक्ति से चार युवकों ने लूटपाट की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लूट का सामान बरामद किया। शाहपुर बड़ौली निवासी शिवकुमार पुत्र महावीर सिंह साइकिल से विनायक मार्बल के सामने से गुजर रहा था। इसी दौरान पीछे से एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक आए और उसका मोबाइल फोन व गले में पहना ब्लूटूथ झपटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि उसका काले रंग का मोबाइल था, जिसके कवर में 3,000 रुपये नकद और आधार कार्ड भी रखा हुआ था। यह भी पढ़ें- Bagpat News: साइकिल सवार से मोबाइल-नकदी लूटी, मुकदमा दर्ज घटना के बाद बदमाश बड़ौत की ओर भाग निकले। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.