बागपत, अगस्त 19 -- Bagpat News: बड़ौत। लुहारी गांव में गोवंश में लंपी बीमारी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बीमारी की चपेट में आने से मंगलवार को चार गोवंश की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 40 गोवंश बीमार बताए जा रहे हैं। कई पशुओं की हालत गंभीर होने से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों में यशवीर, जितेंद्र, सुखवीर, आजाद आदि ने बताया कि लंपी बीमारी से सुंदर, विक्की और सोनू की एक-एक गाय और कर्ण की बछिया की मौत हो गई। इसके अलावा गांव में तकरीबन 40 से अधिक गोवंश बीमार हैं। पशुओं के शरीर पर गांठें उभर रही हैं और उन्हें बुखार के साथ कमजोरी की शिकायत है। यह भी पढ़ें- पशुओं में लंपी स्किन डिजीज को लेकर सरकार सतर्क कई पशु चारा खाने में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। पशुपालकों का आरोप है कि बीमारी फैलने के बावजूद समय पर उपचार और रोकथाम की पर्याप्त व्यवस्था नहीं...