बागपत, अक्टूबर 17 -- Bagpat News: बागपत। शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर दो में सड़क और पाइपलाइन को बार-बार तोड़े जाने के कारण स्थानीय निवासियों का गुस्सा शनिवार को इस कदर भड़का कि उन्होंने पाइपलाइन का लिकेज ठीक करने पहुंची नगर पालिका की टीम पर ही हमला बोल दिया। जिसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। एक कर्मचारी को उपचार के लिए हॉयर सेंटर ले जाया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। कोर्ट रोड स्थित गली नंबर दो में कुछ समय पूर्व जल निगम द्वारा पेयजल पाइपलाइन डालने के लिए पूरे रास्ते और पक्की सड़क को बुरी तरह से तोड़ दिया गया था। कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क को उसकी मूल स्थिति में ठीक न किए जाने के कारण स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों में भारी नाराजगी और रोष था। लोगों का कहना था कि बार-बार सड़क टूटने से उन्हें आ...