बागपत, अगस्त 6 -- Bagpat News: बागपत। पिछले कुछ दिनों में बागपत में एक मासूम बच्ची को जन्म लेते ही नाली में डाल दिया तो दूसरी घटना में नवजात बच्ची को रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में फैंक दिया गया। बुधवार को डीएम ने इन दोनों बेटियों को नाम और पहचान दी। उन्होंने एक बेटी का नाम नव्या, तो दूसरी का समायरा रखा। इस दौरान उन्होंने दोनों बेटियों को खुब दुलार भी दिया। डीएम अस्मिता लाल ने बुधवार को जिला अस्पताल की एसएनसीयू (स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट) का निरीक्षण किया। उन्होंने उपलब्ध उपकरणों, नवजातों के लिए उपलब्ध बेड, संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था, औषधियों की उपलब्धता, चिकित्सकीय निगरानी तथा चिकित्सा प्रोटोकॉल की जानकारी प्राप्त की। साथ ही चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ से संवाद कर नवजात शिशुओं की देखभाल में अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश...