बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। सीएमओ कार्यालय परिसर के भीतर एक बड़ी और गंभीर सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित कोल्ड चेन कार्यालय में रखे गए अग्निशमन सिलेंडरों की वैधता पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। इस स्थिति के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के परिसरों में अग्नि सुरक्षा पुख्ता दावों की पोल खुल गई है और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। दरअसल, कोल्ड चेन कार्यालय के बाहर सुरक्षा के लिए टांगे गए अग्निशमन सिलेंडर के ऊपर जो आधिकारिक लेबल चस्पा है, उस पर रीफिलिंग की तिथि चार अक्तूबर 2024 और अगली देय तिथि चार अक्तूबर 2025 दर्ज की गई है। वर्तमान में वर्ष 2026 चल रहा है, जिसके स्पष्ट मायने यह हैं कि इन सुरक्षा सिलेंडरों की वैधता बीते लगभग एक वर्ष पहले ही समाप्त हो चुकी है। संवेदनशील...