बागपत, अक्टूबर 15 -- Bagpat News: बड़ौत। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में युवक कुत्ते पर लाठी बरसाता दिखाई दे रहा है। लोगों का दावा है कि लाठी से पीटने के कारण कुत्ते की मौत हो गई। वीडियो सामने आने के बाद पशु प्रेमियों में रोष है। रमाला पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रसारित वीडियो में युवक कुत्ते पर लाठी से लगातार वार करता नजर आ रहा है। बेजुबान जानवर के साथ मारपीट के इस दृश्य को लेकर लोग नाराजगी जता रहे हैं। हालांकि, कुत्ते की मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वीडियो क्षेत्र के सूप गांव का है। यह भी पढ़ें- Ara News: कुतिया से दुष्कर्म में छह बच्चों के पिता पर मुकदमा गांव के ही एक युवक नितिन ने आरोपी युवक प्रदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कुत्ते के साथ...