बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: लहचौड़ा गांव जंगल में चोरों ने गांव निवासी किसान गोपीचंद यादव, रामनाथ, रामे यादव, अशोक समेत पांच किसानों के नलकूपों पर धावा बोला। चोर नलकूपों से स्टार्टर, कट आऊट,केबिल समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। किसानों को घटना का पता सुबह के समय नलकूपों पर पहुंचने के बाद चला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटनाओं की सूचना दी। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि चोरों को गिरफ्तार कर जल्द ही घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...