बागपत, अक्टूबर 2 -- Bagpat News: लहचौडा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया और कलश यात्रा निकाली गयी जहां ग्रामीणों नें पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। लहचौडा गांव के शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन शुरू किया गया है कथा से पहले गांव में कलश यात्रा निकाली गयी जो जिसमे सैकड़ो महिलाओं नें भाग लिया महिलाओं नें सर पर कलश रखकर गांव का भ्रमण किया जहा ग्रामीणों नें पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शिव मंदिर में कथा करते हुए कथावाचक पंडित सुशील और कथावाचक देवी अनुपमा नें कहा कि भगवान कृष्ण अपनी माता और पिता का बहुत आदर करते थे माता पिता का आदर करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। इस मौकें पर हरिओम शर्मा, सुशील, विनोद, मायादेवी आदि का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...