बागपत, सितम्बर 14 -- Bagpat News: बागपत। लक्ष्य पब्लिक स्कूल में गणेश चतुर्थी एवं हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। गणेश चतुर्थी के अवसर पर 'मिट्टी से गणेश जी की प्रतिमा' बनाने की इंटरहाउस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विवेकानंद हाउस ने प्रथम, बोस हाउस ने द्वितीय तथा नायडू हाउस ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा कक्षा 1 से 4 तक के विद्यार्थियों के लिए गणेश चतुर्थी विषय पर पोस्टर निर्माण और नर्सरी से यूकेजी के नन्हे-मुन्नों के लिए 'गणपति जी की रंग भरो' गतिविधि आयोजित की गई। वहीं दूसरी ओर हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 'हिंदी कविता-पाठ प्रतियोगिता' में विद्यार्थियों ने अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया। यह भी पढ़ें- Meerut News: हिन्दी दिवस और गणेश चतुर्थी प...