बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। 12 ग्राम पंचायतों में लंबित जांच के मामले लापरवाही बरतने वाले सचिवों से नाराज़ सीडीओ ने गुरुवार को बैठक में पेंच कस दिए हैं। सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाते हुए डीपीआरओ को लापरवाह सचिवों के खिलाफ ड्राफ्ट तैयार करने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा सीडीओ ने डीपीआरओ और एडीओ पंचायत पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी है। गुरुवार को सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय पंचायत सचिवों और जांच अधिकारियों की बैठक की। इस बैठक में 12 ऐसी ग्राम पंचायतों के सचिवों, एडीओ और जांच अधिकारियों को बुलाया गया, जिनकी जांच लंबे समय से अटकी हुई है। जिसमें ग्राम ब्राह्मण पुट्ठी, बौढ़ा, सिरसली, कुरड़ी, पांची, टांडा, खट्टा प्रहलादपुर, फखरपुर, मितली, सिखेड़ा, गोपालपुर खडाना, किशनपुर के वर्तमान और तत्कालीन सचिवों और एडीओ से जांच में विलंब ...