Bagpat News: लंपी रोग से लगातार हो रही पशुओं की मौत, दूध उत्पादन गिरा
बागपत, अगस्त 31 -- Bagpat News: बागपत। जिले में लंपी रोग ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में पशु लगातार बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। पशुपालकों का दावा है कि पिछले दो दिनों में ही एक दर्जन से अधिक दुधारू पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि दर्जनों पशु बीमार बताए जा रहे हैं। तेजी से फैल रही बीमारी के कारण पशुपालकों में दहशत का माहौल है। डेयरी को आपूर्ति होने वाले दूध की मात्रा में 25 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है। लंपी रोग की चपेट में आने वाले पशुओं के शरीर पर गांठें निकलने, तेज बुखार और कमजोरी समेत कई लक्षण दिखाई दे रहे हैं। गंभीर हालत में पशु दम तोड़ रहे हैं। पशुपालकों रामपाल सिंह, राजबीर तोमर का कहना है कि बीमारी के कारण उनके सामने पशुओं को बचाने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। दुधारू पशुओं की मौत से उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.