Bagpat News: रोड़वेज बस और बाइक की टक्कर में युवक घायल, मेरठ रेफर
बागपत, अगस्त 20 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी हिंडन नदी पुल के समीप रोड़वेज बस और बाइक की टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणो ने घायल को उपचार के लिये मेरठ भर्ती कराया। गाजियाबाद जनपद के कुनहेड़ा गांव निवासी रामसिंह पुत्र जगमाल बुलेट बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में बालैनी क्षेत्र के बुढ़सैनी गांव आ रहा था।जब वह बालैनी हिंडन नदी पुल के समीप पहुँचा तो सामने से आ रही रोड़वेज बस से उसकी टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट बाइक रोड़वेज बस के नीचे घुस गई।ग्रामीणो ने किसी तरह घायल रामसिंह को बस के नीचे से निकाला और उपचार के लिये बालैनी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.