बागपत, नवम्बर 28 -- Bagpat News: बागपत। हरियाणा के रोहतक में गैंगवार के चलते एक छात्र समेत चार लोगों की हत्या के मामले में बागपत के गांगनौली गांव में रोहतक पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि गोलीकांड के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुई पोस्ट में रवि राठी गांगनौली का नाम भी लिखा गया है। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने उसके गांव पहुंचकर परिजनों व स्थानीय पुलिस से जानकारी जुटाने के साथ ही मामले की पड़ताल की। दरअसल, रोहतक के दिल्ली रोड स्थित खरावड़ बाईपास के पास मिलन ढाबे पर 26 नवंबर की रात करीब एक बजे पांच हमलावरों ने वहां मौजूद युवकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध गोलियां बरसाईं। इस वारदात में एक छात्र समेत चार युवकों की मौत हो गई थी। मृतकों में रिंकू, विनीत, यश और हिमांशु शामिल थे। इनमें तीन युवक झज्जर जिले के डीघल गांव के र...