बागपत, नवम्बर 15 -- Bagpat News: बागपत। रोडवेज बस में सवारियों की यात्रा सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए निगम हर संभव कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में चालक को झपकी लग जाने से होने वाले हादसों पर अंकुश लगाने के लिए रोडवेज ने बसों में स्लीप साउंड सेंसर लगाने की तैयारी की है। रात के सफर में अगर चालक को झपकी आई, तो बस में लगने वाली यह सेंसर अलार्म बजाकर चालक की नींद भगाएगा। यह डिवाइस चालक-परिचालक को अलर्ट करने के साथ ही यात्रियों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने में मददगार साबित होगी। रात में होने वाली बस दुर्घटनाओं में अधिकतर यही पाया गया है कि हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। बडौत डिपो से 150 से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों को विभिन्न मार्गों पर संचालित कराया जाता है। 40 से अधिक बस प्रतिदिन लंबे रूट पर रात का सफर तय करती हैं। लखनऊ,...