Bagpat News: रोजगार मेले मे 103 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बिनौली। बामनौली स्थित बागपत आईटीआई कॉलेज में विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य व उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में मंगलवार को रोजगार मेले का आयोजन हुआ। जिसमें जनपद भर से आए बेरोजगार युवाओं में से 103 को 10 कंपनियों ने नियुक्ति पत्र सौंपे। मेले का आयोजन आईटीआई खेकडा द्वारा कराया गया। मेले का शुभारंभ रालोद के राष्ट्रीय सचिव डा. कुलदीप उज्जवल ने किया। संस्था निदेशिका मल्लिका चौधरी, प्रधानाचार्य परवेज खान, प्रबंधक तेजपाल सिंह अंता, सतबीर प्रधान, वीरेश तोमर, राममेहर तोमर, रामकुमार तोमर, वीरेंद्र तोमर, योगेंद्र सिंह ओम प्रकाश सिंह, जिला कौशल प्रबन्धक आशुतोष, डीपीएम सुधीर, कार्यदेशक सतबीर सिंह आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रोजगार मेले में 137 युवाओं का चयन, 529 अभ्यर्थियों ने आजमाई किस्मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.