बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बागपत। संक्रामक रोगों का सीजन चल रहा है। डॉक्टरों के पास मरीजों के पहुंचते ही जेबतराशी शुरू हो जाती है। परामर्श फीस के साथ जांच भी लिखी जा रही हैं। अधिकतर रोगों की जांच रैपिड किटों से हो रही है। इन किटों की असल कीमत बहुत मामूली है, लेकिन पैथोलाजी में इनकी मनमानी कीमत चुकानी पड़ रही है। मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों फ्लू के साथ डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड का प्रकोप है। डॉक्टर एहतियात के लिए एचआईवी भी करा रहे हैं। छाती जमने की स्थिति में सीटी स्कैन तक कराया जा रहा है। इसके साथ रक्त की अन्य जांच भी कराई जा रही हैं। इनमें से अधिकतर जांच रैपिड किट से की जा रही हैं। किट थोक दवा बाजार से खरीदी जाती हैं। इनसे नमूने लिए जाते हैं और लैब की मशीनों पर प्रोसेसिंग की जाती है। इस प्रक्रिया में लिक्विड, सीरम का प्रयोग किया ज...