Bagpat News: रेहड़ी-पटरी वालों ने हटाए यूपीआई क्यूआर कोड
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: बड़ौत। ऑनलाइन भुगतान को लेकर दुकानदारों में अब हिचक दिखाई देने लगी है। ट्रांजैक्शन पर शुल्क लगने की चर्चा के बीच कई रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदारों ने यूपीआई क्यूआर कोड हटाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि अभी नई ट्रांजैक्शन व्यवस्था लागू नहीं हुई है, लेकिन शुल्क से बचने के लिए दुकानदार पहले से ही नकद भुगतान की ओर लौटते नजर आ रहे हैं। दुकानदारों अमित जैन, संदीप गर्ग, विनोद अग्रवाल का कहना है कि छोटे कारोबार में रोजाना बड़ी संख्या में कम राशि के भुगतान यूपीआई के जरिए होते हैं। ऐसे में यदि हर लेनदेन पर अतिरिक्त शुल्क लगा तो मुनाफे पर सीधा असर पड़ेगा। यही वजह है कि कई दुकानदार ग्राहकों से कैश में भुगतान लेने को प्राथमिकता देने लगे हैं। इलेक्ट्रिक शोरूम के कारोबारी अमित जैन ने बताया कि क्यूआर कोड के जरिए भुगतान लेना आसा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.