Bagpat News: रेलिंग में अटककर खाई में गिरने से बचा कंटेनर लदा ट्रक
बागपत, सितम्बर 9 -- Bagpat News: बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे से नीचे लटक गया। साइड में लगी सुरक्षा रेलिंग में फंसने से ट्रक नीचे गिरने से बच गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया गया कि चालक बलजीत हरियाणा से ट्रक में कंटेनर लेकर दादरी की तरफ जा रहा था। मंगलवार सुबह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खेकड़ा के पास चालक बलजीत को झपकी आ गई। इससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक का अगला हिस्सा एक्सप्रेसवे से नीचे लटक गया, जबकि पिछला हिस्सा सुरक्षा रेलिंग में फंस गया। इससे ट्रक नीचे गिरने से बच गया। यह भी पढ़ें- झपकी आते ही डिवाइडर से टकराकर पलटा ट्रक, एक्सप्रेसवे पर बिखरे रिफाइंड के पैकेट हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.