Bagpat News: रेलवे ओवरब्रिज बन गया वाहनों की पार्किंग का अड्डा
बागपत, जुलाई 20 -- Bagpat News: बड़ौत। शहर के बिनौली रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज, जिसे यातायात को सुगम बनाने और शहर को जाम से राहत दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन अब यह अवैध पार्किंग का अड्डा बनकर रह गया है। पुल पर और उसके दोनों ओर निजी ट्रेवल्स की बसें, ट्रांसपोर्ट के ट्रक, कारें तथा अन्य वाहन दिन-रात खड़े रहने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना जाम और दुर्घटना के खतरे के बीच सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों हरीश, रवि, राजेन्द्र, विनोद शर्मा, रोहित आदि का कहना है कि ओवरब्रिज का उपयोग पार्किंग स्थल के रूप में किया जा रहा है। पुल पर बेतरतीब तरीके से खड़े किए गए वाहनों के कारण सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। जब आमने-सामने से बड़े वाहन गुजरते हैं तो एक-दूसरे को रास्ता देने में लंबा समय लग जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.