Bagpat News: रेणुका पंवार ने सिंगर सोनू निगम के साथ गाया हरियाणवी गाना
बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे की स्टार सिंगर रेणुका पंवार की संगीत यात्रा में एक ओर सफलता जुड गई है। मशहूर सिंगर सोनू निगम ने रेणुका के साथ हरियाणवी गीत गाया है। चुन्नी नाम का गीत युवाओं को पसंद आ रहा है। रेणुका पंवार हरियाणवी गीतों से प्रसिद्ध हुई। 52 गज का दामण और उडजा रे कबूतर गीतों ने रेणुका के प्रशंसकों को बढाया। नई उंचाई छूते हुए अब रेणुका ने बॉलीवुड के स्टार सिंगर सोनू निगम के साथ हरियाणवी गीत चुन्नी गाकर संगीत की दुनिया में एक ओर आगे कदम रख दिया है। रेणुका के इवेंट मैनेजर विजय पंवार ने बताया कि गीत को युवा काफी पसंद कर रहे है। महत्वपूर्ण ये भी है कि सोनू निगम ने पहली बार हरियाणवी में गाया है। वही कस्बावासियों में अपनी स्टार सिंगर रेणुका को लेकर हर्ष का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.