Bagpat News: रुपयों का तकादा करने पर परिवार पर बोला हमला, पांच लोग घायल
बागपत, अक्टूबर 23 -- Bagpat News: उधार दिए 20 हजार रुपये वापस मांगना एक परिवार को भारी पड़ गया। पैसों का तकादा करने पर दबंगों ने घर के बाहर बुलाकर एक युवक पर लोहे की चेन, पंच और सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों व महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता की गई। मारपीट में घायल युवक मौके पर ही बेहोश हो गया। पीड़ित पक्ष ने 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बड़ौत शहर के गुराना रोड निवासी राजकुमार पुत्र सुरते ने बड़ौत पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले महीने उनके भाई संजय से पड़ोसी आकाश ने 20 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि जब संजय ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आकाश और उसका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा। शाम के समय जब संजय घर पर था, तो आकाश ने उसे आवाज देकर बाहर बुलाया। जैसे ही संजय बाहर आया, पहले से घात लगाकर बैठे दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.