बागपत, अक्टूबर 18 -- Bagpat News: छछरपुर गांव में निजी गली में जबरन दरवाजा लगाने का विरोध करने पर पड़ोसियों ने रिटायर्ड फौजी और उनके भाइयों पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रिटायर्ड फौजी समेत उनके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा, जिसके बाद न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बागपत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। छछरपुर गांव निवासी 67 वर्षीय सोहनवीर सिंह पुत्र श्यामसिंह रिटायर्ड फौजी हैं। सोहनवीर के अनुसार, उनकी निजी गली में पड़ोस के ही राजवीर आदि द्वारा जबरन गेट लगाने को लेकर विवाद चल रहा है, जो वर्ष 2015 से सिविल न्यायालय बागपत में विचाराधीन है। आरोप है कि 8 सितंबर की सुबह राजवीर अपने परिवार के साथ जबरन दरवाजा लगाने...