Bagpat News: राहत के बाद आफत बनी बारिश, सडकें धंसी, घरों में भरा पानी
बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। जिलेभर में बुधवार रात 9 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक लगातार बारिश होती रही। इस बीच कई घंटे तक जमकर पानी बरसा, जिससे गंदगी से अटे पड़े नाले और तालाब उफन गए। उनका पानी मकानों और दुकानों में घुस गया। वहीं, बागपत शहर की निचली बस्तियों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं बारिश के चलते दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर सिसाना गांव में हुए जलभराव में 60 से अधिक वाहन फंसने से खराब हो गए। जिलेभर में 90 एमएम से अधिक बारिश रिकार्ड हुई। बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी, लेकिन लगातार हो रही बारिश ने अब आफत बरसानी शुरू कर दी है। बुधवार रात से गुरुवार दोपहर तक लगातार चली बारिश ने लोगों को जलभराव समेत कई अन्य मुसीबतों में डाल दिया। बारिश के चलते बागपत शहर की निचली बस्तियों में कई-कई फुट पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.