Bagpat News: रास्ता रोकने का विरोध करने पर युवक को पीटा, तीन पर मुकदमा
बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बड़ौत। हलालपुर गांव में रास्ते में खड़े होकर झगड़ा कर रहे तीन लोगों ने विरोध करने पर एक युवक पर डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हलालपुर निवासी सुधीर कुमार के अनुसार, 19 अक्टूबर की रात बजे वह खेत से घर लौट रहा था। गांव में तीन-चार व्यक्ति रास्ता रोककर झगड़ रहे थे। सुधीर ने रास्ता रोकने का विरोध किया तो आरोप है कि तीनों ने डंडों और लोहे की रॉड से उसके सिर पर हमला कर दिया। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना देकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी प्रभाकर कैन्तुरा ने बताया कि नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.