Bagpat News: रास्ता रोककर चालक और भतीजे पर लाठी-डंडों से हमला, दस पर केस
बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बड़ौत। मलकपुर गांव में रास्ता रोककर कार चालक और उसके भतीजे के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में चालक का सिर फट गया, जबकि उसका भतीजा भी घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मलकपुर निवासी रोहित पुत्र सुल्तान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे वह कार लेकर घर लौट रहा था। रास्ते में पड़ोसी हरेंद्र, सतेंद्र, आशीष और अंकित ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार, अगले दिन करीब साढ़े 11 बजे जब वह कार लेकर गांव पहुंचा तो घर के सामने आरोपी लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। आरोपियों ने उससे कार रोकने को कहा। विरोध करने पर कार तोड़ने की धमकी दी। रोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.