Bagpat News: राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की उपचार के दौरान मौत
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बागपत। बिनौली गांव में दशहरा शोभायात्रा के दौरान अचानक गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी की शनिवार को मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों को रो-रोकर बुराहाल है। बिनौली गांव निवासी धर्मेंद्र उर्फ बब्बल धामा का इकलौता बेटा 23 वर्षीय मुकुल धामा राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी था। मुकुल मंगलवार को दशहरा पर निकल रही शोभायात्रा देख रहा था। अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। इससे मुकुल की गर्दन के पास की हड्डी टूट गई थी। परिजन पहले मुकुल को बड़ौत के अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के एक नर्सिंग होम में शुक्रवार को उसका ऑपरेशन हुआ था। शनिवार को अचानक मुकुल की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गांव में शव लाया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.